फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: उड़ी से लेकर नगरोटा तक आतंकियों ने इस बदली साजिश से किया हमला

Fri, 02 Dec 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हाल के दिनों में आतंकियों ने हमला करने की रणनीति को बदल दिया है। यह बदली रणनीति भारी पड़ रही है। जिसने तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एजेंसियों की मुश्किल बढ़ा दी है, जिससे निपटना एक बड़ी चुनौती है। बदली रणनीति से साफ है कि आतंकी अब पहले से अधिक हाईटेक हो गए हैं। 
विज्ञापन


अब आतंकी अपने साथ हमला करने के लिए केमिकल विस्फोटक सामग्री ला रहे हैं। पहले आतंकी इस तरह की सामग्री कम लाते थे। यह सामग्री अधिक नुकसान करती है। इसके अलावा आतंकियों को स्थानीय स्तर पर समर्थन मिल रहा है। नगरोटा हमले में आतंकियों ने पहली बार पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल किया है।

यह वर्दी भी भारतीय सीमा में सिली हुई बताई जा रही है। सूत्रों का मानना है कि आतंकियों की यह वर्दी घाटी में सिली गई है। ओवर ग्राउंड वर्करों ने आतंकियों को वर्दी दिलाने से लेकर उनको नगरोटा की 166 यूनिट तक पहुंचाने में रैकी की। खुफिया एजेंसियां इस पर मंथन कर रही हैं कि आतंकी बाद में हमले के लिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, एयरफोर्स या किसी निजी संस्थान की वर्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंक की सुरंग अब भी बनी है पहेली

सुरंग से आतंकियाें ने की घुसपैठ - फोटो : Demp Pic.
सांबा जिला के रामगढ़ सेक्टर के सीमांत गांव फतोबाल में सुरंग पहेली बनी हुई है। वीरवार को भी दिनभर सुरक्षा एजेंसियां माथापच्ची करती रहीं। किसी को भी घटनास्थल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई, क्याेंकि जीरो लाइन के निकट होने के कारण पाक रेंजराें ने सीमा के निकट शार्प शूटरों को तैनात कर रखा है।

ऐसे में बीएसएफ भी कोई जोखिम नहीं उठा रही है। बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक जब भी वह उक्त क्षेत्र की ओर जाने का प्रयास करते हैं तो पाक रेंजर गोलाबारी शुरू कर देते हैं। इसके चलते उन्हें जांच करने की समस्या बनी हुई है।

सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी का मानना है कि यदि सुरंग है तो फिर बीएसएफ उन्हें घटनास्थल तक क्यों नहीं ले जा रही है। हालांकि, पुलिस के एक अधिकारी ने माना है कि सुरंग है। सुरंग से ही आतंकियाें ने घुसपैठ की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें