कश्मीर के संभाग बारामुला जिले में आतंकियों ने हमला किया है। एक शराब की दुकान को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। दुकान के अंदर ग्रेनेड फटने से चार कर्मचारी घायल हो गए। जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी जम्मू संभाग के रहने वाले हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।
बारामुला में उस वक्त भय का माहौल हो गया जब आतंकियों ने हाल में खुली एक शराब की दुकान को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। जोकि दुकान के अंदर फटा। इस हमले में दुकान में काम करने वाले चार कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।