फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलिस-सीआरपीएफ पर 24 घंटे में दूसरा आतंकी हमला, दो जवान शहीद, दो नागरिकों की मौत

Sat, 12 Jun 2021 12:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शोपियां के बाद आतंकियों ने 24 घंटे के अंदर सोपोर में दूसरा हमला किया है। इस हमले में भी पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाया गया। कायराना हरकत के बाद आतंकी भाग निकले। जिनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
अरंपोरा में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया है। इस हमले में पुलिस के दो जवान शहीद व दो घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में दो नागरिक मारे गए हैं। एक नागरिक घायल भी हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि सोपोर के अरंपोरा में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाकर आतंकियों ने फायरिंग की। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने दो स्थानीय नागरिकों की भी जान ले ली। साथ ही पुलिस के एक वाहन को क्षति पहुंची है। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।




हमले की पुष्टि करते हुए कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं, दो नागरिकों की भी जान गई है। साथ ही दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।
विज्ञापन


शहीद होने वाले जवानों में कांस्टेबल वसीम अहमद पुत्र मोहम्मद साकिद भट निवासी नरबल श्रीनगर और कांस्टेबल शौकत अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी गोरीपोरा बीरवाह बडगाम, शामिल हैं। एसआई मुकेश कुमार और एसपीओ दानिश अहमद घायल हुए हैं। 

जान गंवाने वाले नागरिकों में बशीर अहमद खान पुत्र गुलाम हसन निवासी मोहल्ला तलियान सोपोर और शौकत अहमद शल्ला पुत्र गुलाम कादिर निवासी शालीमार कॉलोनी सोपोर शामिल हैं। उधर नईम अहमद खान पुत्र मोहम्मद मकबूल निवासी महराजपोरा सोपोर घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को शोपियां में लिटर अग्लर इलाके में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को आतंकियों ने दूर से निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। हालांकि इस हमले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ थाष

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं आतंकी संगठन
बता दें कि आतंकी संगठन लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं। घाटी में आतंकियों की दो साजिशों को सुरक्षाबलों ने सोमवार को नाकाम किया था। श्रीनगर नगर निगम के बाहर और त्राल में प्लांट की गई आईईडी बरामद कर आतंकियों के मंसूबे को विफल करने में सफलता मिली। दोनों ही स्थानों पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

त्राल के साइमो इलाके में आतंकियों ने सड़क किनारे आईईडी प्लांट कर रखी थी। सुरक्षाबलों की नजर पड़ते ही इस रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने छानबीन में पाया कि आईईडी का वजन पांच से सात किलो है। जांच के बाद दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। इस रास्ते से सुरक्षाबलों के वाहन लगातार गुजरते रहते हैं। आतंकियों ने इन वाहनों को उड़ाने की साजिश रची थी, जिसे समय रहते नाकाम बना दिया गया था।

यह भी पढ़ें- सचिन और सियासत: पढ़िए पायलट का कश्मीर कनेक्शन, साथ ही जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सब कुछ    

विज्ञापन

दूसरी घटना श्रीनगर नगर निगम के बाहर की है। आतंकियों ने करन नगर इलाके में नगर निगम के मुख्य गेट पर आईईडी प्लांट कर रखी थी। संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़ते ही पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने इसे निष्क्रिय किया।

इससे पहले बीते सप्ताह शनिवार को श्रीनगर के छानपोरा पुलिस थाना से 40 मीटर दूर नौ से दस किलो की आईईडी बरामद की गई थी। यह आईईडी एक काले बैग में रखी गई थी। इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। जिस जगह पर यह आईईडी से भरा बैग मिला था उस जगह पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती होती है। यहीं सुरक्षाबलों का नाका भी लगा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें