फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में आतंकियों ने बैंक के कैश वाहन पर किया हमला, दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

Mon, 11 Dec 2017 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के क्रालचक में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर बैंक के कैश वाहन पर हमला कर लूटने का प्रयास किया। हमले में बैंक के दो सुरक्षा कर्मियों के मारे जाने की ख़बर है। पूरी वारदात शोपियां में हुई है।  सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर आतंकियो की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हमले में मारे गए बैंक के सुरक्षाकर्मियों की पहचान मुस्ताक अहमद (30)  निवासी अनंतनाग और तारीर अहमद (25) थमलेहाल के रूप में हुई है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार आतंकियों ने जे एंड के बैंक के एटीएम की लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। Jammu & Kashmir: Terrorists attacked a J&K Bank cash vehicle in Shopian's Kralchak, 2 security guards injured, shots fired in the air; More details awaited pic.twitter.com/2TJCAQFB19
विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 11, 2017
ये भी पढ़ें- J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी ढेर

बता दें कि, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। गोलीबारी में एक नागरिक की भी मौत हो गई थी।

सुरक्षाबलों को हंदवाड़ा में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे, जिसके बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने इलाके को घेर का आतंकियों को तलाश शुरू कर दी थी। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें