जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के चिनैनी सब डिवीजन के सुरोरी गांव के निकट देर शाम बस पलटने की दर्दनाक घटना हुई। जानकारी के मुताबिक बरातियों से भरी मेटाडोर(मिनी बस) लौटते समय रास्ते में हादसे का शिकार होकर गहरे खाई में जा गिरी।
इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत जबकि 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके से पहुंच कर ग्रमीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुट गई। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद मृतकों के घर पर कोहराम मच गया है।
Jammu and Kashmir: Four dead, 25 injured after a bus fell into a deep gorge in Mantalai area of Udhampur.
— ANI (@ANI) December 10, 2017