फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में आतंकी हमले में 5 पुलिसकर्मी शहीद, 2 बैंककर्मियों की भी मौत

Tue, 02 May 2017 08:40 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कुलगाम में कैश वैन पर हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर में इस साल की सबसे बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देते हुए आतंकियों ने कुलगाम जिले में जेके बैंक की कैश वैन पर हमला कर पांच पुलिस कर्मियों और बैंक के दो सुरक्षा गार्डों की हत्या कर दी।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि हमलावर आतंकी पुलिस वालों के हथियार भी लूट ले गए हैं। हिजबुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए चार राइफलें लूटने का दावा किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार दमहाल हाजीपोरा से कुलगाम लौट रही कैश वैन को हथियारों से लैस आतंकियों ने पोमबाई काकरन स्थित कृषि विश्वविद्यालय के बागीचे के पास रोककर हमला कर दिया।

घटना में शामिल 5-6 आतंकियों ने वैन को चारों ओर से घेर लिया और वैन में सवार पांच पुलिसकर्मियों तथा दो बैंक कर्मियों को वैन से निकालकर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें चार पुलिसकर्मियों तथा बैंक के सुरक्षा गार्ड सहित दो बैंक कर्मियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में मौत हो गई। मरने वाले पुलिस कर्मियों में एक एएसआई भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे इलाके में हाई अलर्ट

कुलगाम हमले के बाद कैश वैन की जांच - फोटो : ANI
वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकियों ने कैश वैन की तलाशी ली, लेकिन वैन खाली थी। इस पर उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों के चार हथियार लूट लिए। प्रारंभिक सूचना थी कि आतंकी 50 लाख रुपये भी लूट ले गए हैं, लेकिन कैश वैन खाली थी।

घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया। डीआईजी दक्षिणी कश्मीर एसपी पानी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है। पूरे इलाके में अलर्ट कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें