गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन आज फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला बोला है।
आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के हरिल इलाके में गश्त कर रही सेना की टुकड़ी पर हमला किया। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी इलाके में तीन से चार आतंकी छिपे हैं।
आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं। गृहमंत्री के दौरे के दौरान दो आतंकी हमले अब तक हो चुके हैं। गुरुवार को हुए हमले में एक जवान शहीद हो गया था। जबकि एक घायल हुआ था।