फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने घाटी में बड़ा आतंकी ठिकाना ध्वस्त, केरन में बैट हमले में जवान शहीद

Thu, 07 Jun 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुपवाड़ा
विज्ञापन
हथियार
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के बोंजरी वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने वीरवार को आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आतंकियों ने बड़े हमले के मकसद ने इन सामानों को छिपाकर रखा था। आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर इस मंसूबे को नाकाम किया गया है। 
विज्ञापन


खुफिया सूचना के आधार पर 27 राष्ट्रीय राइफल्स ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान पत्थरों के बीच बनाए गए आतंकी ठिकाने का पता लगाने में सफलता मिली। यहां से एक एके 47 राइफल, आठ मैगजीन, 242 गोलियां, दो चाइनीज पिस्तौल, तीन पिस्तौल की मैगजीन व 22 गोलियां बरामद की गईं। इसके साथ ही पांच चाइनीज ग्रेनेड, 15 यूबीजीएल गोले, एक बायनोक्यूलर, एक टेलीस्कोप तथा अन्य सामग्री बरामद की गई।


 
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता बोले, आतंकियों ने पेट्रोल पार्टी पर किया हमला

attack - फोटो : BASIT ZARGAR
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में वीरवार को पाक के बैट हमले में जवान सुखविंदर सिंह शहीद हो गया। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। हालांकि, सेना का कहना है कि घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के दौरान दो जवान घायल हुए थे, जिसमें से एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

सूत्रों के अनुसार केरन सेक्टर के कछल पोस्ट के पास बैट ने सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया। करीब से घात लगाकर की गई गोलाबारी में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद बैट सदस्य पीओके की ओर भाग निकले। हालांकि, सेना का कहना है कि चौकीबल वन क्षेत्र में कछल पोस्ट के पास तैनात 6 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने तीन से चार आतंकियों के ग्रुप को घुसपैठ करते देखा। 

जवानों की ओर से ललकारने के बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फेंस के करीब पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया। इसमें दो जवान घायल हुए जिन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाके में सर्च आपरेशन अब भी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें