फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: गणतंत्र दिवस से पहले इस जगह घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी

Thu, 18 Jan 2018 12:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी गणतंत्र दिवस पर बड़ा हमला करने की फिराक में है। इसके लिए आतंकियों पर घुसपैठ का दबाव बनाया जा रहा है। इस कारण सांबा सेक्टर के सीमांत क्षेत्रों में पाक रेंजर आतंकियों से रैकी करवा रहे हैं। वहीं वह मौका मिलने पर घुसपैठ की ताक में हैं।

विज्ञापन


घुसपैठ की कोशिश के इनपुट के बाद बुधवार को पूरा दिन सेना के दो चॉपर उक्त क्षेत्र में मंडराते रहे। बीएसएफ और सैन्य अधिकारियों ने भी क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। उधर, घुसपैठ की आशंका के चलते सीमा को सील कर दिया गया है। जवान दिन-रात कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

मंगलवार को पुलिस और सुरक्षाबलों एवं खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की एक हुई बैठक में घुसपैठ की कोशिश के संदर्भ में मिले इनपुट को साझा किया गया था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांबा सेक्टर के कटाव चक स्थित दुलमा पोस्ट के सामने पाक के अमरूचक गांव में तीन-चार आतंकियों का एक दल गत एक सप्ताह से घुसपैठ की तैयारी में है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पाक रेजरों ने घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों से बंई नाले की रैकी भी कराई है। क्योंकि नाले में सरकंडा होने के कारण सुरक्षा बलों को निगरानी करने में परेशानी होती है। बंई नाला से पहले भी घुसपैठ होती रही है। क्योंकि यहां से आंतकी घुसपैठ कर आसानी से हाईवे तक पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें