फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठ की फिराक में लोकेशन बदल रहे हैं आतंकी

Wed, 12 Aug 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे पाकिस्तान के रिहायशी इलाकों में आतंकियों के समूह की मौजूदगी लगातार ट्रैक हो रही है। नागरिक बस्ती में पनाह लेकर सही मौके का इंतजार कर रहे आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के ताजा इनपुट के अनुसार आतंकियों का यह समूह ऑटोमेटिक हथियारों और असलहे से लैस है। पिछले कुछ दिनों में यह समूह कई बार अपनी लोकेशन बदल चुका है।

छह से आठ की संख्या में बताए जा रहे आतंकियों ने ज्यादा समय एक ही जगह बिताया है, जबकि तीन से चार गांवों में आवाजाही कर अपनी लोकेशन बदली है। माना जा रहा है कि हीरानगर सब डिवीजन से सटी सीमा पर अत्यधिक सख्ती की वजह से घुसपैठ के लिए आतंकी पंजाब के गुरदासपुर जिले से सटी सरहद पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन


खुफिया तंत्र के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निगरानी तंत्र को बेहद कड़ा किया गया है। तारबंदी को पहले से भी ज्यादा फुलप्रूफ बनाया गया है, जिससे आतंकियों के लिए घुसपैठ करना बेहद मुश्किल है।

इसके बावजूद सरहदी इलाके की सुरक्षा को हर लिहाज से अभेद्य बनाया गया है। सूत्र ने बताया कि सीमा पार नागरिक बस्ती में आतंकियों का समूह छिपा बैठा है।

पिछले कुछ दिनों में इन आतंकियों ने अपनी लोकेशन कई दफा बदली है, लेकिन उन्हें लगातार ट्रैक किया जा रहा है। घुसपैठ के लिए बेचैन आतंकियों को रोकने के लिए न सिर्फ जम्मू-कश्मीर की सरहद बल्कि पंजाब के सरहदी इलाकों को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें