फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की रेकी के लिए आतंकियों ने शुरू किया बच्चों का इस्तेमाल, पकड़े जाने से हुआ खुलासा

Tue, 26 Jun 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पुंछ
विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन

पीओके में तैनात आतंकी अब घुसपैठ से पहले सेना की रेकी के लिए बच्चों का इस्तेमाल करने लगे हैं। रविवार देर रात पीओके की तरफ से एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुसे एक बच्चे के पकड़े जाने के बाद यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


सेना ने माल्टी सेक्टर में देर रात नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे संदिग्ध हालत में घूमते एक बच्चे को पकड़ा। बच्चे ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे कुछ अंकल ने सामान लाने के लिए इस तरफ भेजा था। फिलहाल सोमवार को बच्चे को पुलिस को सौंप दिया गया है। बच्चे की शिनाख्त मोहम्मद अब्दुल्ला (8) पुत्र मुन्ना निवासी दिगवार (पीओके) रूप में हुई है। 

पुंछ के पुलिस कप्तान अनवर उल हक ने बताया कि एलओसी के पास पकड़े गए इस बच्चे ने बताया है कि वह दिगवार का रहने वाला है। सैन्य अधिकारियों ने सोचा कि वह भारत के दिगवार इलाके का रहने वाला है, इसलिए उन्होंने बच्चा पुलिस को सौंप दिया। लेकिन, जब पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह पीओके के दिगवार का रहने वाला है। हालांकि बच्चे के बार-बार बयान बदलने से पुलिस भी भ्रमित है। पुलिस का कहना है कि बच्चा कभी गलती से सीमा पार करने की बात कहता है तो कभी कहता है कि उस पार से कुछ अंकल ने इस तरफ सामान लाने को भेजा था। 
विज्ञापन

 

बच्चे से संवेदनशीलता के साथ पूछताछ

demo photo
एसपी ने कहा कि अब्दुल्ला अभी सात-आठ साल का है। इसलिए पुलिस उससे संवेदनशीलता के साथ पूछताछ कर रही है, ताकि वह उस पार के किसी संपर्क के बारे में कोई जानकारी दे और उसे उसके घर भेजा जा सके। 
 

बढ़ सकती हैं सीमा पर दिक्कतें

indian army
दूसरी ओर बच्चे की अंकल वाली बात पर यकीन किया जाए तो यह एक नया खुलासा है कि पीओके में मौजूद आतंकवादी घुसपैठ के पहले भारतीय सेना की रेकी और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए अब बच्चों का इस्तेमाल करने लगे हैं। इससे आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दूसरी तरफ इस नए आतंकी हथकंडे से पीओके में रहने वाले बच्चों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। 


 
विज्ञापन

सात-आठ अंकलों ने इस पार भेजा

demo photo
पुलिस की तरफ से कई बार की पूछताछ में बच्चे ने एक बात बार-बार कही कि उस पार मौजूद सात-आठ अंकल ने उससे कहा था कि उस पार नाले में हमारा सामान पड़ा है, उसे ले आओ। बच्चे ने बताया कि उसके पीछे एक व्यक्ति कुछ दूरी तक आया और बाकी छुप गए। जब बच्चा सीमा पार करने लगा तो वह भी वापस चला गया। उसने जाने से पहले कहा था कि देखते हुए जाना, सामान मिल जाएगा। बच्चे के अनुसार, उसका कुछ सामान उसे भेजने वालों ने अपने पास रख लिया और कहा कि जब लौटोगे तब वापस कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें