फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगली बोली बोल अमित शाह ने भाजपा का चेहरा बताया: नेशनल कांफ्रेंस

Mon, 25 Jun 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह राणा
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाया है कि जम्मू में रैली के दौरान उन्होंने दोगली भाषा का प्रयोग कर भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने रखा। जिन मुद्दों पर वह नाकामियां गिना रहे थे वह सभी विभाग तीन साल से ज्यादा समय से भाजपा मंत्रियों के पास रहे। 

विज्ञापन


जम्मू में पत्रकार वार्ता में राणा ने कहा कि अमित शाह ने यहां एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा व पीडीपी पर आरोप लगाया कि उसने आतंकवादियों के प्रति नरम नीति अपनाई। वहीं 2015 से अब तक मारे गए आतंकवादियों की संख्या पर अपनी पीठ भी थपथपाई। 

शाह के भाषण से ऐसा लगा कि वह बौखला गए हैं और भ्रम में है। पिछले छह दशक से भाजपा ने जम्मू संभाग के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद क्या हुआ यह सबने देखा। जम्मू के साथ साथ कश्मीर और लद्दाख में हालात खराब होते चले गए। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा कि भाजपा विपक्ष में बैठने के लिए तैयार है। ऐसे में रियासत में नए सिरे से चुनाव करवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

क्या कहा था अमित शाह ने 

amit shah
शनिवार को जम्मू में रैली के दौरान अमित शाह ने महबूबा मुफ्ती पर सरकार के तीन वर्षों के दौरान जम्मू और लद्दाख संभाग के जिलों से भेदभाव करने का आरोप लगाया था। साथ ही राज्य के लोगों से किए वादे को पूरा नहीं करने को लेकर भी पीडीपी को घेरा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें