फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Talib Case: आतंकी तालिब से बरामद मोबाइल जांच के लिए एफएसएल भेजा, कई राज खोलेगा फोन

Wed, 13 Jul 2022 01:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मोबाइल फोन को तालिब ने पकड़े जाने के वक्त पहाड़ से नीचे फेंक दिया था। हालांकि पुलिस ने इस फोन को बरामद कर लिया है। इस मोबाइल फोन से आतंकियों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
रियासी में पकड़ा गया आतंकी तालिब हुसैन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासी में पकड़े गए आतंकी तालिब हुसैन के मोबाइल फोन को जांच के लिए एफएसएल के पास भेज दिया गया है। इस मोबाइल फोन को तालिब ने पकड़े जाने के वक्त पहाड़ से नीचे फेंक दिया था। हालांकि पुलिस ने इस फोन को बरामद कर लिया है। इस मोबाइल फोन से आतंकियों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तालिब ने मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकाल कर तोड़ दी थी, लेकिन सिम कार्ड का नंबर पता कर लिया गया है, जिसकी काल डिटेल निकाली जा रही है। तालिब पिछले दो साल से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर सलमान के संपर्क में था। उसको जम्मू कश्मीर के कई भाजपा नेताओं की जानकारी देता था। यहां तक कि उसके कहने पर ही वह राजनीतिक पार्टी में शामिल हुआ और उसकी जानकारियां जुटाने लगा। वह नेताओं की रेकी करके उसकी वीडियो और तस्वीरों को सलमान के पास भेज देता था। वहीं इस मामले की जांच अब एनआईए को सौंपने की तैयारी  कर ली गई है। एनआईए अपने स्तर पर इस मामले की जांच जरूर कर रही है। बता दें कि तालिब हुसैन राजोरी का रहने वाला है। जिसको रियासी में स्थानीय लोगों ने हथियारों के साथ दबोच लिया था।

आतंकियों को हथियार पहुंचाता था तालिब

लश्कर आतंकी कमांडर तालिब हुसैन एक समय जंगल से लकड़ी काटता था, लेकिन धीरे धीरे वह आतंक का कमांडर बन गया। जानकारी के अनुसार आतंकी तालिब हुसैन राजोरी और पुंछ जिलों की एलओसी से ड्रोन से आने वाले हथियार और गोला बारूद की खेप प्राप्त करता था। इन हथियारों को वह कश्मीर के कुलगाम, पुलवामा और शोपियां में सक्रिय लश्कर आतंकियों तक पहुंचाता था। कश्मीर में कई टारगेट किलिंग में शामिल हाइब्रिड आतंकियों को वह पिस्टल पहुंचा चुका था, जिसे उसने सीमा पार से आई खेप में बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें