फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में आतंकी ठिकाना ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। सुरक्षाबलों ने अकाल मलवान वन बेल्ट में आतंकियों का ठिकाया ध्वस्त किया है। ठिकाने से गोला बारूद तथा खाने-पीने में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें बरामद की गई हैं। इनका प्रयोग आतंकी करते थे। हालांकि, आतंकियों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

कुलगाम पुलिस, 9 आरआर, 10 पैरा और 18 बैट सीआरपीएफ ने अकाल मलवान वन बेल्ट में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला। ठिकाने से एके 47 की मैगजीन, 30 गोलियां, खाने-पीने के बर्तन, दवाइयां, चार स्लीपिंग बैग, कपड़े आदि बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन देवसर में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें