अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पोशकेरी इलाके में शनिवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद ऑपरेशन रोक दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक रविवार को फिर सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया, जो दोपहर तक चला लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच जिले में बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।