फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को ढाल बना रहे आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकवादी मुठभेड़ में फंसने पर अपनी जान बचाने के लिए स्थानीय लोगों को ढाल बना रहे हैं। इसके लिए अपने संपर्क सूत्रों और ओजीडीब्ल्यू का सहारा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर 26 सेकेंड का एक ऑडियो मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में घिर जाने के बाद आंतंकी वाट्सएप के जरिए संदेश भेजकर ओजीडब्ल्यू से मदद की अपील कर रहा है। सुरक्षाबलों से घिरा आतंकी अपने संदेश में मददगार से कह रहा है कि वह पत्थरबाजों को लेकर यहां पहुंच जाए और सुरक्षाबलों पर पत्थर चलवाए ताकि वह यहां से जान बचाकर निकल सकें।
विज्ञापन

मालूम हो कि मंगलवार को मुठभेड़ खत्म होते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इससे कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हिंसक झड़पों के चलते पूरे इलाके में तनाव की स्थिति रही।
ये संदेश हुआ वायरल
अस्सलाम अलैकुम.......शाहिद साहब, तारिक़ हूं मैं...हम फंस गए हैं नवाकदल में, पुरानी लोकेशन में....वहां से नफर (बंदों) को भेजो जो पथराव करेंगे....पीछे वाली सड़क से वहीं से बंदों को भेजो वह पथराव करेंगे और हमें बाहर निकालेंगे....मेरे साथ जुनैद साहब हैं.... जुनैद साहब सेहराई साहब हैं ....अगर और कोई होता तो अलग बात थी ..... बाकी सब सही था... जल्दी करो जल्दी यह आखिरी घड़ी है....
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें