हंदवाड़ा। पुलिस ने बुधवार को एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 किलो चरस के साथ 46 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार कलामाबाद पुलिस थाने की टीम ने विशेष नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन (डीएल-14-सीएफ-4560) को जांच के लिए रोका। तलाशी में वाहन चालक अमीर अहमद निवासी अडोरा कलामाबाद से नशा सामग्री और नकदी बरामद की। पुलिस ने अमीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद