फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में आतंकियों की तलाश में छह घंटे चला ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में छह घंटे तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों का कोई सुराग न मिलने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह जिले के बुदशांगी राजवाड़ा में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्म-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सांझा तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक करीब 6 घंटे तक इलाके में ऑपरेशन जारी रहा।
गौरतलब है कि रजवाड़ा जंगल क्षेत्र आतंकियों के लिए एक पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता है। अकसर इसी रास्ते से आतंकी जिले में दाखिल होते हैं। हाल ही में पाकिस्तानी आतंकी हैदर भी अपने कुछ साथियों के साथ नए घुसपैठ करने वाले आतंकियों के एक दल को रिसीव करने जा रहा था कि उसे एक अन्य साथी के साथ मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें