फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई डेलीवेजरों की हड़ताल, तीन जिलों में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीएचई, आईटीआई, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को पीएचई विभाग के करीब 1500 डेलीवेजर हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों के बाहर जमकर नारेबाजी की। हड़ताल में जम्मू, सांबा और राजोरी जिले के डेलीवेजर शामिल हैं, जिन्हें नौ माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि डोडा व रामबन जिले में हड़ताल का कोई असर नहीं रहा। वहीं हड़ताल के चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष तनवीर हुसैन ने कहा कि लाकडाउन के दौरान कर्मचारियों को बिना वेतन सेवाएं देना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने पीएचई विभाग को जमीन भी नाम की और जब नौकरी मिली तो वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। बच्चों की स्कूल की फीस जमा करवाने में भी परेशानी आ रही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों को लाकडाउन के दौरान वेतन मिलना जरूरी था, लेकिन उनकी अनदेखी की गई। बिना वेतन के घर का खर्चा चलाने में परेशानी आ रही है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि दो वक्त के खाने की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। उधार राशि लेकर परिवार का खर्चा चलाना पड़ रहा है। विभाग जल्द से जल्द कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी करे।
विज्ञापन

सुबह कुछ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का मैसेज मिला था। इलाके में पेयजल आपूर्ति रूटीन में मुहैया करवाई गई है। पानी की किल्लत पेश नहीं आने दी गई है।
- आरके महाजन, एक्सएइएन, पीएचई
---------------
रामबन व डोडा में हड़ताल बेअसर
रामबन/डोडा। पीएचई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल से खुद को अलग कर लिया है। इसके कारण डोडा जिले में इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। साथ ही रामबन जिले में भी इसका प्रभाव नहीं रहा।
पीएचई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, ऐसे में इस प्रकार की हड़ताल को कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने अपने समर्थकों से भी हड़ताल से दूर रहने का आह्वान किया है। इसमें सुभाष वर्मा, करतार चंद दुबे, बलभद्र राज, रवि हंस, भानु प्रताप, नवदीप, बिंकल मन्हास, होशियार सिंह, ज्योति कुमार ने सभी समर्थकों से अपील की है कि वह अपने जिम्मेदारियों को उचित तरीके से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें