फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पार 25 लांच पैड सक्रिय: स्वतंत्रता दिवस पर हमले की फिराक में आतंकी संगठन, खुफिया एजेंसी सतर्क

Thu, 05 Aug 2021 12:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बताया जा रहा है कि इसके लिए कुछ दिन पहले पीओके में आतंकी संगठनों ने मिलकर बैठक भी की और हमलों की साजिश रची। बता दें कि इन क्षेत्रों में पहले से ही 146 आतंकी मौजूद हैं। जून के बाद से अब तक यह आतंकी एलओसी के पास पहुंचे हैं। आतंकी इन नए रूट से घुसपैठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीओके में बैठे आतंकी संगठनों के सरगना जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर बड़े हमले करने की साजिश रच रहे हैं। हमलों के लिए आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए आठ नए घुसपैठ रूट भी तलाशे गए हैं। यहां से आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं। खुफिया एजेंसियों को इसकी सूचना हाथ लगी है। यह भी बताया जा रहा है कि पीओके में एलओसी के पास आतंकियों के 25 लांच पैड फिर से सक्रिय किए गए हैं। 

विज्ञापन


लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल बदर जैसे संगठन मिलकर हमला करने की फिराक में हैं। जानकारी के अनुसार आठ नए रूट में पीओके के नली से लेकर कालाकोट के डंडेसर जंगल, कोट कटेरा पीओके से राजोरी के कालाकोट वाया बराल गली, बागला, पीओके के नकाली से राजोरी के कांगा गली, मंजोट, पीओके के गावं बंटाल से कस नाला वाया कश्मीर, पीओके के गोल से पुंछ के सुरनकोट वाया सोना गली, नंदेरी, पीओके के तरकुंडी राजोरी के कंडी, बुद्धल, पीओके के डबसाई से पुंछ के सुरनकोट वाया जीका गली, हरनी जंगल और पीओके के कुकरेटा से उड़ी के मोहरा तक के नए रूट से आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। 

बताया जा रहा है कि इसके लिए कुछ दिन पहले पीओके में आतंकी संगठनों ने मिलकर बैठक भी की और हमलों की साजिश रची। बता दें कि इन क्षेत्रों में पहले से ही 146 आतंकी मौजूद हैं। जून के बाद से अब तक यह आतंकी एलओसी के पास पहुंचे हैं। आतंकी इन नए रूट से घुसपैठ कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के पास इसकी जानकारी पहुंचने के बाद एलओसी पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि इस साजिश के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। हाल ही में कई बार ड्रोन भी सीमांत इलाकों में देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें