उधमपुर हमले में पकड़े गए आतंकी नावेद उर्फ उस्मान ने उससे पूछताछ से की जा रही पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रहीं हैं।
सूत्रों का कहना है कि नावेद ने पूछताछ कर रही टीम को बताया है कि उधमपुर में मारा गया उसका साथी मोमिन उर्फ मोहम्मद नौमान याकूब जमात-उद-दावा के मुखिया कुख्यात आतंकी सरगना हाफिज सईद का पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड था।
हालांकि नावेद अपने बयान बार-बार बदल भी रहा है। नावेद एनआईए के हवाले है। एनआईए की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी के अफसर उसे सड़क मार्ग से कश्मीर ले गए हैं। उसे उन ठिकानों पर ले जाया जाएगा जहां उसने पिछले 45 दिन गुजारे। आने वाले दिनों में पड़ताल का यह दायरा और भी व्यापक होगा।