एनआईए को पूछताछ में नावेद ने बताया कि लश्कर के चीफ हाफिज सईद के बेटे तल्ला सईद ने उसे और उसके अलावा आतंकी प्रशिक्षण कैंप में मौजूद अन्य आतंकियों को जेहाद का पाठ पढ़ाया था और प्रशिक्षण भी दिया था।
नावेद ने भी बताया कि जिस आतंकी प्रशिक्षण कैंप में उसने ट्रेनिंग ली थी, उसी में अजमल कसाब ने भी ट्रेनिंग ली थी। उसने बताया कि लश्कर का यह ट्रेनिंग कैंप पीओके के मुजफ्फराबाद में है।
सूत्रों की माने तो नावेद ने एनआईए की टीम को यह भी बताया कि उधमपुर जिले में भी आठ आतंकी ठिकाने हैं। इनमें से तीन लश्कर के हैं।