फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी नावेद को अबु कासिम ने भेजा था उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि नावेद उर्फ कासिम ने यह भी बताया कि कश्मीर में लश्कर के आपरेशन हेड पाकिस्तान के अबु कासिम ने दोनों आतंकियों को उधमपुर के लिए भेजा था। वही इन दोनों को हैंडल कर रहा था।
विज्ञापन


सनद रहे कि कश्मीर में तैनात लश्कर के आला कमांडरों को उनकी असली पहचान छुपाकर अबू कासिम और अबू हमजा नाम से भी पुकारा जाता है। कई दिनों तक अनंतनाग में रहने के बाद वे दोनों ट्रक में सवार होकर समरौली पहुंचे।

उनका मुख्य निशाना अमरनाथ यात्रा और बीएसएफ का कानवाई था। नावेद ने बताया कि वह तीन अगस्त को अबु कासिम से कश्मीर में मिला। वह और उसका साथी खुदवानी क्षेत्र में अबु से मिला। कश्मीर में उन्होंने सेना पर हमले की योजना बनाई थी, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

अबू हमजा की तलाश तेज

इसके बाद वह मंगलवार को अनंतनाग से हाईवे पर पहुंचे। एक ट्रक में सवार होकर जम्मू की ओर निकले और उधमपुर में उतर गए। उन दोनों ने पत्नीटाप में रात गुजारी। अबु कासिम ने उन्हें बताया था कि सुबह के समय बीएसएफ के काफिले को निशाना बनाना है।

लश्कर के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्करों ने उधमपुर तक पहुंचने में उनकी मदद की। कश्मीर में अबु तक पहुंचने के लिए उनके साथ एक गाइड भी था। सुरक्षा एजेस‌ियों ने अबू हमजा की तलाश तेज कर दी है।

रियासत सरकार ने वीरवार को पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद उर्फ कासिम के खिलाफ अभियोग चलाने की मंजूरी दे दी है।  जिला मजिस्ट्रेट उधमपुर शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकी के खिलाफ आरपीसी की धारा 121 (राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने) सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें