उधमपुर के समरौली में बीएसएफ के बस पर आतंकी हमला के अगले ही दिन रामनगर के आतंकवादग्रस्त पहाड़ी क्षेत्र बसंतगढ़ से कुछ दूर संग इलाके में वीरवार की रात आतंकियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।
इसमें दो एसपीओ घायल हो गए। आतंकियों की संख्या सात बताई जा रही है। हमले की सूचना पर सेना तथा सुरक्षा बलों को मौके पर रवाना किया गया है। जिले में पिछले दो दिन में यह दूसरा आतंकी हमला है।
उधमपुर से करीब सौ किलोमीटर दूर बसंतगढ़ से संग आठ किलोमीटर पहाड़ी पर स्थित है। रात करीब सवा नौ बजे आतंकियों ने संग चौकी पर हमला कर दिया।