फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बारामूला में देर रात आतंकियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, सरेआम 3 युवकों को उतारा मौत के घाट

Tue, 01 May 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करके तीन स्थानीय युवकों की हत्या कर दी। सोमवार रात करीब 9 बजे आतंकियों ने अचानक तीन स्थानीय युवकों को निशाना बना कर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में तीनों युवकों की मौके से मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मारे गए युवकों की पहचान आशिफ अहमद शेख, हसीब अहमद खान, मोहम्मद असगर के तौर पर हुई है। मारे गए तीनों युवक बारामूला के ही रहने वाले थे। सूत्रों की मानें तो इस वारदात को एक पाकिस्तानी व दो स्थानीय आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके से पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि सरेआम तीन लड़को के मारे जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। 
विज्ञापन


मुखबिरी के हत्या की आशंका
फिलहाल अभी तक हत्या के कारणों का साफतौर पर पता नहीं चल पाया है। लेकिन खबर है कि मुखबिरी के शक में आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक कोई पुष्टि नहीं है

उमर ऩे जताया दुख
रियासत के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर तीन नागरिकों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि अब मैं देखना चाहता हूं कि आतंकियों द्वारा तीन नागिरकों के मारे जाने पर अलगाववादियों की प्रतिक्रिया रहती है। क्यों कि जब सुरक्षबलों द्वारा ऐसी घटना होती है तो वो दुख व्यक्त करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें