फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : दुकानदार की हत्या करने जा रहे आतंकी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Thu, 28 Oct 2021 09:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया।
विज्ञापन
बारामूला में सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामूला के चेरदारी में सेना और पुलिस के एडीपी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। उसके पास से 1 पिस्टल, 1 लोडेड मैगजीन और 1 पाक ग्रेनेड बरामद हुआ है। कश्मीर जोन की पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार आतंकियों ने बारामुला जिला के चेरदारी में गश्त कर रही आर्मी और पुलिस की टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस वालों ने भी आतंकियों पर फायरिंग की जिसमें एक आतंकी मारा गया। पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकी के शरीर से एक पिस्तौल, मैग्जीन और एक हथगोला बरामद हुआ है।

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी एक हाईब्रिड टाइप था और उसकी पहचान कुलगाम के जावेद वानी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जावेद वानी 20 अक्तूबर को मारे गए दो मजदूरों की हत्या की वारदात में भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें