फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में महिला की आतंकियों ने की हत्या, गोलियों से छलनी शव बरामद

Fri, 01 Feb 2019 01:24 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को एक महिला का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया। इसकी शिना त मारे गए टॉप कमांडर जीनत उल इस्लाम के रिश्तेदार के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि जीनत की मुखबिरी के शक में आतंकियों ने उसे गोली मारी है। जीनत को पिछले दिनों सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। गोली मारे जाने का वीडियो आतंकियों ने वीरवार की रात सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह लोगों ने शोपियां के द्रगड में महिला का गोलियों से छलनी शव देखा। महिला की शिना त पुलवामा के डंगरपोरा की इशरत मुनीर (२५) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही दोषी कब्जे में होंगे। वीरवार की रात आतंकियों की ओर से एक महिला को गोली मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 10 सेकेंड के इस वीडियो में फिरन पहने महिला को आतंकियों की ओर से दो गोली मारते दिखाया गया था। उस समय यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वीडियो कहां की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें