सेना ने जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के हिलनार क्षेत्र में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। इसमें भारी मात्रा में युद्ध जैसे हथियारों को बरामद किया गया। गणतंत्र दिवस से इस ठिकाने को ध्वस्त कर सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेना को इसके खुफिया इनपुट मिले थे।
इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर जांच की गई। एक एके 47, एक पिस्तौल, चाइनीज मैगजीन, एक अंडर बैरेल ग्रेनेड, सात अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, दो चाइनीज हैंड ग्रेनेड, 3 एक 47 मैगजीन, 7.62 एमएम के 428 राउंड, दो रेडियो सेट मिले हैं।
इन हथियारों से आतंकी गणतंत्र दिवस को लेकर तबाही मचा सकते थे। सेना और पुलिस के तालमेल से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर पहले से जारी एलर्ट के बाद से जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।