फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गांदरबल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Thu, 26 Jan 2017 12:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में मंगलवार सुबह से ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गांदरबल के हदूरा गांव में मंगलवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सेना द्वारा इन दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से 2 एके-47 राइफल बरामद की गई है। 
विज्ञापन

  J&K: Two terrorists killed in Ganderbal encounter, 2 AK 47 recovered. Operation continues. — ANI (@ANI_news) January 24, 2017

इससे पहले सेना को गांदरबल के हदूरा गांव में 2 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के मदद से इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। 

जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के दौरान ही एक मकान में छिपे आतंकियों द्वारा फायरिंग की गई जिसके बाद सेना द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया गया था जिसके बाद से सेना के जवानों द्वारा पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें