फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हुआ हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 19 Jul 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों ने बुधवार देर शाम को सोपोर के वाटरगैम पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया। आतंकी ग्रेनेड फेंक कर भाग गए। ग्रेनेड पोस्ट के बाहरी तरफ जाकर गिरा। उसके फटने से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


इलाके को घेर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। उधर, पुलवामा के त्राल में भी देर रात को गोलियों की आवाज सुनाई देने से दहशत फैल गई। एसएसपी अवंतीपोरा जाहिद मलिक का कहना है कि कुछ आवाजें सुनाई दी थीं। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह आवाज पटाखों की हो सकती है। 

बीते छह महीने में मारे जा चुके हैं 100 आतंकी 
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ छिड़े मिशन में सुरक्षाबलों ने सेंचुरी मारी है। सुरक्षाबलों ने इस साल के बीते छह महीनों में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अबतक 100 आतंकियों को ढेर किया है। इस दौरान कई जवान शहीद हुए है। इसके साथ ही आतंकी मुठभेड़ में कई स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि इस साल के पहले छह महीनों में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हिंसा की 256 घटनाएं हुई है। इस दौरान 100 आतंकवादी मारे गए है।
विज्ञापन


इस साल आतंकियों से मुठभेड़ में 43 सुरक्षाकर्मी हुए हैं शहीद 
गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने प्रभात झा के एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल 8 जुलाई तक जम्मू कश्मीर में 100 आतंकवादी मारे गए। इस अवधि में 43 सुरक्षाकर्मी और 16 नागरिकों की भी मौत हो गई। वहीं, रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने लोकसभा में बताया कि साल 2017 में 106 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी। इसमें आठ अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें