फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपोर आतंकी हमले में CRPF के 8 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर

Sat, 25 Jun 2016 08:40 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सीआरपीएफ की इसी बस को आतंक‌ियों ने बनाया बनाया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लेथपुरा ट्रेनिंग सेंटर से पंथा चौक की ओर आ रहे सीआरपीएफ केे काफिले पर जिला पुलवामा के पांपोर में आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें आठ जवान शहीद हो गए जबकि 20 से अधिक घायल हैं।
विज्ञापन


सात घायल जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ जवानाें ने दो आतंकियों को मार गिराया। पर सूत्रों के मुताबिक कुछ आतंकी फरार होने में सफल रहे। मारे गए दोनों आतंकी विदेशी मूल के बताए जा रहे हैं।

हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। लश्कर के प्रवक्ता डॉ गजनवी ने स्थानीय पत्रकारों को फोन कर आने वाले दिनों में सुरक्षा बलों पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार, आईजी सीआरपीएफ नलिन प्रभात, डीआईजी सीआरपीएफ केके शर्मा सहित सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंच हालात का जायजा लिया।

आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। के राजेंद्रा ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मारे गए आतंकियों के पाकिस्तानी होने की बात सामने आई है।

लश्कर ने ली हमले की ‌ज‌िम्मेदारी

आतंक‌ियों की तलाश जारी - फोटो : ANI
शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे सीआरपीएफ की 161 बटालियन का काफिला लेथपुरा स्थित सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर से पंथाचौक श्रीनगर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पांपोर इलाके में आतंकियों ने बसों के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकियों ने काफिले के बीच वाली बसों को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। पांच बसें फायरिंग की चपेट में आईं। अन्य वाहन भी रुक गए। आरओपी (रोड ओपनिंग पार्टी) ड्यूटी पर तैनात जवानों ने आतंकियों को घेर लिया।

वाहनों में सवार हथियारबंद जवानों ने भी पोजीशन ले ली और वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान दो आतंकी मारे गए, लेकिन अन्य वहां मची अफरातफरी का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।

​बसों में से घायल जवानों को निकालकर सेना के बेस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने पांच जवानों को मृत लाया घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

  My heart goes out to the families of the CRPF men who lost their lives in Pampore. I also pray for the speedy recovery of the injured. — Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 25, 2016

Would like to express my condolences to the families who have lost their loved ones in today’s dastardly militant attack (Pampore): J&K CM— ANI (@ANI_news) June 25, 2016

विज्ञापन

इस साल के बड़े आतंकी हमले

घायल जवान - फोटो : Amar Ujala
6 जनवरी: अनंतनाग के मोमिनाबाद में सीआरपीएफ कैंप पर हमला
11 मार्च : पुलवामा में सीआरपीएफ बंकर पर हमला
26 मार्च: बिजबिहाड़ा में सेना की पार्टी पर हमला
8 अप्रैल: बिजबिहाड़ा में सेना के काफिले पर हमला, दो नागरिक घायल
28 अप्रैल: अनंतनाग पुलिस पोस्ट पर हमला
6 मई : चाडूरा में ग्रेनेड हमला, तीन पुलिस कर्मी और एक महिला घायल
23 मई: श्रीनगर में दो हमलों में तीन पुलिस कर्मी शहीद
25 मई: पुलवामा में हमला, एक पुलिस कर्मी शहीद
3 जून: बिजबिहाड़ा में बीएसएफ के काफिले पर हमला, तीन जवान शहीद
4 जून: अनंतनाग में पुलिस पर हमला, दो पुलिस कर्मी शहीद
13 जून: उधमपुर के कुद में हाईवे पर हमला, आतंकी मारा गया, एक महिला की मौत
14 जून: कुपवाड़ा में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ में पांच जवान जख्मी
15 जून: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, एक जवान शहीद
16 जून : कुपवाड़ा, घुसपैठ करते चार आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
17 जून: सोपोर मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
23 जून: लोलाब और कुपवाड़ा में छह आतंकी ढेर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें