फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने 7 आतंकियों को किया ढेर

Fri, 24 Jun 2016 07:01 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटों में तीन मुठभेड़ों में सात आतंकियों को मार गिराया। पूरे इलाके में जबर्दस्त सुरक्षा घेरा है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सेना के सूत्रों के मुताबिक पहली मुठभेड़ लोलाब क्षेत्र में हुई। यहां के दोबवान वन क्षेत्र में आतंकियों के एक दल को देखे जाने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 18 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने आतंकियों की धरपकड़ को सर्च आपरेशन चलाया।

इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। एलओसी के साथ सटे वरनौव इलाके में शुरू हुई इस भीषण मुठभेड़ में जवानों ने तीन घंटे की कार्रवाई के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में छुपे हो सकते हैं और भी आतंकी

मुठभेड़ के दौरान मौजूद सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह को मच्छेल सेक्टर में आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसे सेना ने विफल कर दिया था। माना जा रहा है कि इनमें से ही कुछ आतंकी बचकर इधर पहुंच गए होंगे। मच्छेल में एक आतंकी ढेर किया गया था, जबकि 56 आरआर के सिग्नलमैन अजय चौधरी आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गए थे।

घुसपैठियों के इस दल को 14 जून को मच्छेल सेक्टर में एलओसी से सटी जेट गली के करीब कटवारा जंगल क्षेत्र में 56 आरआर के सतर्क जवानों ने ललकारा था। उधर, जिले के दूगमुला के वतरखानी इलाके में भी वीरवार शाम मुठभेड़ हुई।

सूत्रों के अनुसार दृगमुला में वतरखानी के करीब चीरवाडी जंगल क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। ​इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक चली मुठभेड़ के बाद फायरिंग थम गई।

वहीं तीसरी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह हंदवाड़ा में एक और आतंकी को ढेर कर दिया। बाकी के आतंकियों की तलाश के ल‌िए इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें