फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमला: अनंतनाग में पुलिस नाके पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, एक जवान घायल

Thu, 01 Jul 2021 10:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सुरक्षाकर्मियों द्वारा इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के लाजीबल के पास पुलिस की टीम पर रात करीब 8:50 बजे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। वहीं सुरक्षाकर्मियों द्वारा इलाके को घेर लिया गया और आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एटीएम में बवाल: लड़का बोला- जल्दी पैसे निकालने दो, पाकिस्तान पर बम फेंकने जाना है, जानिए फिर क्या हुआ   

इससे पहले 30 जून को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिम्मर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


वहीं इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के हरिपरिगाम इलाके में 27 जून आतंकियों ने पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं इस हमले में उनकी बेटी और पत्नी को भी गोली लगी थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पत्नी की देर रात और बेटी की सोमवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन





दरअसल इस हमले में रविवार शाम के समय आतंकियों ने घर में घुसकर अचानक फायरिंग कर दी जिसमें पूर्व एसपीओ की मौके पर मौत हो गई। उनके परिवार के अन्य दो सदस्य बुरी तरह से हमले में घायल हो गए थे जिनकी कुछ समय बाद मौत हो गई। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने आतंकी हमले में मारे गए फैयाज अहमद के परिवार से मुलाकात की थी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ सहानुभूति व्यक्त की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें