फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी हमला: पुलिसकर्मी को दशहतगर्दों ने मारी गोली, सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा 

Sun, 19 Dec 2021 07:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

पुलवामा जिले में एक बार फिर आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। गोली लगने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन
srinagar Encounter (file) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस कर्मी को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस कर्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। आतंकी हमले की सूचना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। घटना में कितने लोग शामिल थे इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल पुलिस कर्मी की पहचान मुश्ताक अहमद के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन

 
आईईडी बरामद
त्राल इलाके के बुच्चू गांव के जंगल क्षेत्र में आतंकियों की ओर से प्लांट की गई आईईडी बरामद की गई। आईईडी एक टिन के कनस्तर में फिट थी। कनस्तर यूरिया से भरी हुई थी और तार बाहर निकले हुए थे। मौके के निरीक्षण से यह पता लगता है कि आईईडी वहीं बनाई गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



शांति के दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा: एलजी
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि शांति के दुश्मनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। आतंकियों के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म किया जाएगा। उन्होंने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के हमलों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भारत सरकार के कश्मीर में सामान्य हालात होने का गलत दावा उजागर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें