फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हुए आतंकी हमले में CRPF का ASI घायल

Thu, 05 Jan 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में मुठभेड़ में लश्कर का एक पाक आतंकी मार गिराया गया। उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हमला कर सीआरपीएफ के एक जवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है। 

आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 52 राष्ट्रीय रायफल्स तथा सोपोर पुलिस ने बीती रात टारजू गांव में घेराबंदी की। सुबह सर्च आपरेशन चलाया गया तो अपने को घिरा पाकर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया। मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के उमर खाताब के रूप में हुई है। वह लश्कर का पिछले चार साल से सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : Amar Ujala
मौके से एक एके 47 रायफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुए हैं। बताते हैं कि दूसरा आतंकी मौका पाकर भाग निकला। 

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा के मुरन चौक पर स्थित पिकेट पर आतंकियों ने मंगलवार की शाम हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग में सीआरपीएफ के एएसआई बीएन ठाकुर घायल हो गए।

उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। गोलीबारी होते ही चौक के आस-पास अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर सुरक्षित स्थान की तलाश में भागने लगे। हमले के बाद आतंकी भाग निकले।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें