फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत, अनंतनाग के बिजबेहाड़ा में आईईडी ब्लास्ट

Tue, 16 Feb 2021 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकवादी हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों ने हमला किया है। अनंतनाग जिले के पजालपोरा बिजबेहाड़ा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।  हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि जिस मार्ग पर हमला हुआ है उसी मार्ग से सीआरपीएफ की आरओपी (रोड ओपनिंग पार्टी) निकलती है।

विज्ञापन


आईईडी को एक वाहन के अंदर प्लांट किया गया था। इस ब्लास्ट में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस कायराना हमले के बाद पजालपोरा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। बता दें कि कश्मीर संभाग में आतंकी संगठनों की कमर टूट चुकी है। सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर लोगों में भय फैलाने के लिए सीमा पार से ऐसी साजिशें रची जा रही हैं। 

यह भी पढ़ेंः आतंकियों को सता रहा खात्मे का खौफ, अनंतनाग में रची ब्लास्ट की साजिश, देखिए तस्वीरें    
विज्ञापन


वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहाड़ा क्षेत्र में एक कम तीव्रता वाली आईईडी को प्लांट किया था। इलाके में हुए विस्फोट में किसी भी तरह की जन हानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में पड़ी मार से बिलबिलाए आतंकी, तो इस वजह से जम्मू में रची जा रही हैं साजिशें

विज्ञापन

जम्मू बस स्टैंड से बरामद आईईडी की जांच जारी

उधर, जम्मू बस स्टैंड से बरामद की गई आईईडी में किस तरह का विस्फोटक शामिल है, इसकी जांच चल रही है। आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद चंडीगढ़ एफएसएल भेजा जाएगा। एसपी पीडी नित्य का कहना है कि एफएसएल के पास कोई भी विस्फोटक लाइव नहीं भेजा जा सकता। लिहाजा बम निरोधक दस्ते से इसे निष्क्रय करके एफएसएल के पास भेजा जाएगा। 

बता दें कि बरामद आईईडी का लगभग 7 किलो वजन है। जिसे एक बर्तन में फिट किया गया है। इसके एक्टिव होने के 10 से 15 मिनट के बाद ही यह फट जाती है। जम्मू बस स्टैंड से बरामद की गई आईईडी कितनी शक्तिशाली थी इसका खुलासा तो जांच में ही होगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि विस्फोटक चाहे तीन किलो का भी हो, उससे बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें