फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, जम्मू में मिली आईईडी मचा सकती थी कितनी तबाही ? '14 दिन की रिमांड' खोलेगी पाक का आतंक प्रेम

Tue, 16 Feb 2021 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बरामद आईईडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईईडी बरामद मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपियों से गहन पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक बरामद की गई आईईडी पाकिस्तान से आई थी। इस आईईडी को सीमा पार से भेजा गया और इसे लेकर एक ओजी वर्कर जम्मू पहुंचा था। एक अज्ञात जगह पर इस आईईडी को सोहेल को सौंपा गया था। उसे चार लोकेशन दी गई थी। वह सबसे पहले एक वाहन से बस स्टैंड पहुंचा। यहीं से उसे आगे जाना था, लेकिन इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस उस ओजी वर्कर की भी तलाश कर रही है, जिसने सोहेल को यह आईईडी सौंपी थी। इसके बारे भी कइयों से पूछताछ चल रही है। कई जगहों पर पुलिस ने दबिश भी दी। हालांकि पुलिस के तमाम अधिकारी इस मामले को लेकर कोई जानकारी सांझा नहीं कर रहे, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सोहेल को भेजी गई आईईडी पाकिस्तान से आई थी। वहीं पर उर्दू में ही इस पर लिख दिया गया कि किस तरह से इसको एक्टिवेट करना है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में कुछ और लोगों से भी पूछताछ की है।

आईईडी जांच के लिए भेजी जाएगी चंडीगढ़ एफएसएल
बस स्टैंड से बरामद की गई आईईडी में किस तरह का विस्फोटक शामिल है, इसकी जांच चल रही है। आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद चंडीगढ़ एफएसएल भेजा जाएगा। दरअसल, जम्मू-कश्मीर एफएसएल के पास विस्फोटक की जांच करने के लिए कोई विशेषज्ञ नहीं है। जम्मू और श्रीनगर दोनों ही जगहों पर कई समय से विस्फोटक विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन


एसपी पीडी नित्य का कहना है कि एफएसएल के पास कोई भी विस्फोटक लाइव नहीं भेजा जा सकता। लिहाजा बम निरोधक दस्ते से इसे निष्क्रय करके एफएसएल के पास भेजा जाएगा। बता दें कि बरामद आईईडी का लगभग 7 किलो वजन है। जिसे एक बर्तन में फिट किया हुआ है। इसके एक्टिव होने के 10 से 15 मिनट के बाद ही यह फट जाती है। जानकारों के मुताबिक धमाके से आसपास के 100 से 150 लोगों की जान जा सकती थी।

पुलवामा हमले में इस्तेमाल हुआ था 80 किलो आरडीएक्स

बस स्टैंड से बरामद की गई आईईडी कितनी शक्तिशाली थी इसका खुलासा तो जांच में ही होगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि विस्फोटक चाहे 3 किलो का भी हो, उससे बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। पुलवामा हमले में 80 किलो आरडीएक्स, बैटरी, कील, स्टील, कई तरह के केमिकल इस्तेमाल किए गए थे। करीब 200 किलो विस्फोटक पुलवामा हमले में इस्तेमाल किया गया था। इसको तैयार करने में एक हफ्ता लगा था। मात्रा इतनी अधिक थी कि इसे कार में फिट करना पड़ा।

आईईडी मामले में दूसरा आरोपी भी 14 दिन की रिमांड पर
बस स्टैंड से बरामद आईईडी मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलवामा के शुपदानी का काजी वसीम 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पकड़ा गया था। जिसे पुलिस ने सोमवार को एनआईए अदालत में वर्चुअल मोड के माध्यम से पेश किया। मुख्य आरोपी सोहेल को रविवार को ही रिमांड पर ले लिया गया था। सोहेल से सात किलो की आईईडी बरामद की गई थी।

जानकारी के अनुसार स्पेशल जज सुनित गुप्ता ने कहा कि आरोपी काजी वसीम के शरीर पर किसी तरह के घाव नहीं है। मेडिकल अधिकारी ने उसकी जांच रिपोर्ट भी पेश की है। आरोपी जिस मामले में पकड़ा गया है वो बेहद गंभीर है। जिसमें कुछ और तथ्यों की जांच की आवश्यकता है। लिहाजा आरोपी को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा जा रहा है। अब 28 फरवरी को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में पड़ी मार से बिलबिलाए आतंकी, तो इस वजह से जम्मू में रची जा रही हैं साजिशें    
विज्ञापन

हिदायतुल्लाह के पास मिले कई दस्तावेज और नक्शे, एफएसएल में होगी जांच

कुंजवानी से पकड़े गए जैश ए मोहम्ममद के संगठन लश्कर ए मुस्ताफा के कमांडर हिदायतुल्लाह के पास कई तरह के लिखित दस्तावेज और नक्शे भी मिले हैं। इनको जांच के लिए जम्मू कश्मीर एफएसएल के पास भेजा जाएगा।

दरअसल, हिदायतुल्लाह कई बार दिल्ली से होकर आ चुका है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के कार्यालय की रेकी भी कर चुका है। वह अपनी हर एक रेकी की जानकारी को एक नक्शे पर उतार लेता था। यह सभी नक्शे हिदायतुल्लाह से बरामद किए गए हैं। जिनकी जांच एफएसएल से कराई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इन दस्तावेजों को एफएसएल के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें