फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के छानपोरा में आतंकियों से मुठभेड़, दो दहशतगर्दों के घिरे होने की आशंका

Thu, 21 Oct 2021 08:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस की टीम को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
सुरक्षाबल, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के छानपोरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई के साथ सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। एक से दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। शुरुआती 15 मिनट भारी गोलाबारी हुई। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें इसके लिए लाइट की विशेष व्यव्स्था की गई है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुंछ मुठभेड़: आईईडी से उड़ाए गए आतंकी ठिकाने, ड्रोन से किए गए ग्रेनेड हमले, मददगारों की तलाश में जुटी सेना

विकास कार्यों के चलते बौखलाए हुए हैं आतंकी
अनुच्छेद-370 हटाए जाने और प्रदेश में विकास कार्यों के चलते आतंकी बौखलाए हुए हैं। पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर शांति भंग करने की नापाक कोशिशें कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के मंसूबों को विफल करने के लिए तेजी से कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: घने जंगल में प्राकृतिक गुफाएं बन रहीं ऑपरेशन में अड़चन, ग्राउंड जीरो पर हैं चुनौतीपूर्ण हालात

आतंकियों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब- डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि आतंकी नहीं चाहते कि घाटी के लोग और उनके बच्चे आगे बढ़ें। आतंकियों की इस साजिश को न सिर्फ पुलिस बल्कि अन्य सुरक्षा एजंसियां बेहतर तालमेल से मुंहतोड़ जवाब देंगी। साथ ही अवाम की ओर से भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें