श्रीनगर के छानपोरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई के साथ सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। एक से दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। शुरुआती 15 मिनट भारी गोलाबारी हुई। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें इसके लिए लाइट की विशेष व्यव्स्था की गई है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।