अधिकारियों ने बताया कि सेना की 47 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने खास इनपुट पर कंडी के जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान जंगल में हथियार और विस्फोटक मिले। इनमें 7.62 एमएम के 150 राउंड, एक संदिग्ध अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 12 यूनिट प्लास्टिक एक्सप्लोसिव, 18 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और एक प्लास्टिक कंटेनर के अंदर पैक कनेक्टर वाला इलेक्ट्रिक वायर शामिल है। विस्फोटक की बरामदगी के बाद सुरक्षा बढ़ाते हुए आसपास के जंगल के इलाकों में भी निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन संभावित आतंकी गतिविधि को रोकने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को पक्का करने के लिए चलाया गया था।