भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने भी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के नेतृत्व में उप राज्यपाल से मुलाकात कर कश्मीरी पंडितों के मुद्दों को उठाया। रैना ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि हमने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों और उत्तर प्रदेश व बिहार के मजदूरों की लक्षित हत्या का मुद्दा उप राज्यपाल के समक्ष उठाया। यह कश्मीर को दर्द देने की पाकिस्तान की शैतानी चाल है। ये हत्याएं गंभीर चिंता का विषय है। कश्मीरी पंडितों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही उनकी हर समस्याओं का समाधान करने की भी मांग की गई।