फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर उत्तरी कश्मीर में तनाव, अलगाववादियों ने आज किया बंद का आह्वान

Fri, 17 May 2019 12:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके के चेनाबल गांव के एक युवक की मौत की खबर फैलने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। उत्तरी और मध्य कश्मीर के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कई जगहों पर पुलिस ने पाबंदियां लगाईं। 

विज्ञापन

बांदीपुरा जिले के सुंबल इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में घाटी भर में हुए प्रदर्शनों के दौरान चेनाबल इलाके में भी प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान हिंसक झड़पों में अरशद अहमद डार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई थी। 

हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा बडगाम, बारामुला और श्रीनगर के अलावा अन्य संवेदनशील इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई ताकि किसी प्रकार की सांप्रदायिक हिंसा न भड़के। बारामुला जिले के नारबल से पट्टन तक श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया क्योंकि वहां शिया बहुल इलाके हैं। वीरवार को श्रीनगर के सभी हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज बंद रहे।
विज्ञापन


अलगाववादियों ने शुक्रवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है। यह बंद मुठभेड़ में मारे गए तथा भद्रवाह में एक की मौत के विरोध में किया गया है। ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने बंद को सफल बनाने की अपील की है। इस बीच प्रशासन द्वारा श्रीनगर के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें