फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में दाखिले को आए दस हजार आवेदन

Sat, 30 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एडम‌िशन के ल‌िए कतार में खड़ी छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू में पीजी/यूजी कोर्स (5/2/3 साल प्रोग्राम) और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में कांटे की टक्कर रहेगी। एक-एक सीट के लिए कड़ी स्पर्धा होगी। इन कोर्सों में दाखिले के लिए करीब दस हजार आनलाइन आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


करीब छह सौ सीटों में से बारहवीं के बाद करवाए जाने वाले इंटीग्रेटेड कोर्सों की 120 सीटें शामिल होंगी। 21-22 मई को कामन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जम्मू के अलावा पहली बार उधमपुर और कठुआ में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

दाखिला इंचार्ज अकादमिक कोआर्डिनेटर प्रो. लोकेश वर्मा के अनुसार नए सत्र से आठ नए विषय शुरू किए जा रहे हैं। जिससे कुल 21 विषय होंगे। कामन एंट्रेंस टेस्ट के बाद 17 जून को परीक्षा के नतीजे घोषित होने के साथ मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। छह मई से आनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बारहवीं के बाद करवाए जाने वाले पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में एमएससी फिजिक्स, कमेस्ट्री, बाटनी, जूलोजी विषय शामिल हैं। इसके अलावा दो वर्षीय कोर्सों में एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलाजी, एमएससी मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलाजी, एमए/एमएससी एप्लाइड मैथमेटिक्स, एमए इकनामिक्स, एमए पब्लिक पालिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशल वर्क, एमए मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया, एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, एमएड, एमए इंग्लिश एंड कंपरेटिव लिटरेचर, एमए हिंदी, एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट), एमबीए (सप्लाई चेन मैनेजमेंट), एमबीए (टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट) और तीन वर्षीय कोर्सों में बी वाक (रिटेल मैनेजमेंट और बी वाक (टूरिज्म मैनेजमेंट) शामिल हैं।

एक साल के कोर्स में डिप्लोमा, दो वर्ष में एडवांस डिप्लोमा और तीन वर्ष के कोर्स में डिग्री प्रदान की जाएगी। इसी तरह पीएचडी प्रोग्राम में मैथमैटिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड आईटी, इन्वायरमेंटल साइंस, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, इकनामिक्स, पब्लिक पालिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशल वर्क, मास कम्युनिकेशन एंड न्यू मीडिया, एजूकेशन और नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज शामिल हैं। ब्यूटी एंड वेलनेस में एक साल का डिप्लोमा कोर्स करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें