फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से पारे में उछाल, उमस ने लोगों को किया परेशान

Fri, 23 Aug 2019 10:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिन से मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में उछाल आया है। तपिश के साथ उमस परेशान कर रही है। अगस्त के आखिर में गर्मी फिर रौद्र रूप दिखा रही है। घाटी के भी कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपना रंग दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बारिश न होने के कारण तपिश के साथ उमस बढ़ी है। इसका असर बाजारों की चहल पहल पर भी दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाजार में निकलने को तवज्जो दे रहे हैं। जम्मू में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। 

जबकि दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 69 रहने से उमस से निजात नहीं मिल पाई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 78 रहने से उमस परेशान कर रही है। इससे अधिकतर वैष्णो देवी के यात्री रात में ही पैदल यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम के अधिकतर साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें