स्नो एंड एवलांच स्टडी इस्टेब्लिशमेंट (सीएएसई) ने राज्य के विभिन्न जिलों में निम्न श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, बांडीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह जिलों का जिक्र किया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की हैं कि वह हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में न जाएं और जरूरी एहतियात बरते।