फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पारे में तेजी से उछाल, गर्मी के कारण बेहाल हो रहे लोग

Sat, 15 Apr 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
तापमान के चढ़ने का सिलसिला जारी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रियासत में तापमान के चढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 7-8 डिग्री ऊपर चल रहा है। सामान्य से पांच डिग्री अधिक पारे के साथ जम्मू 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। जम्मू के साथ घाटी के अधिकांश इलाके भी तप रहे हैं। श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग जैसे इलाकों में पारे में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार के दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। रात के तापमान में भी 4-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। गर्मी के चलते बाजार की रौनक पर विपरीत असर पड़ा है। दिन में शहर की सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। तपिश से इंसानों के साथ जीव-जंतु भी परेशान हैं। 

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोतरफा बहाल नहीं हो पाया है। हाईवे के एकतरफा होने से दोनों तरफ से लोगों को वैकल्पिक दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें