फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का टावर बंद, उपभोक्ता हो रहे परेशान

विज्ञापन
उत्तबहनी में बंद पड़े टावर
विज्ञापन
विजयपुर। बीएसएनएल द्वारा उत्तबहनी में मोबाइल टावर तो लगाया गया है, लेकिन वह काफी समय से बंद है। जिस कारण उपभोक्ताओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि टावर को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके।
विज्ञापन

क्षेत्र के रमेश कुमार, तीर्थ राम, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, हेमराज, हरकेश कुमार आदि ने बताया कि टावर बंद होने से हम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि कुछ लोगों ने सिग्नल न आने के कारण बीएसएनएल मोबाइल सिम के अलावा अन्य कंपनी की सिम लेकर काम चला रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए, ताकि परेशानी हल हो सके। इस संबंध में बीएसएनएल सांबा के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण टावर ने काम करना बंद कर दिया। जल्द ही इसको दोबारा बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें