फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनल के फोन पर बात भी नहीं कर पाते गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ । सीमावर्ती क्षेत्र के कॉलेज और स्कूल के छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से फोन पर ऑनलाइन कक्षाएं लग रही हैं। हमें अपने वाले समय की चिंता है कि हमारे बार्डर क्षेत्र में मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क नहीं आते हैं।
विज्ञापन

रामगढ़ क्षेत्र के सीमावर्ती गांव, जेडरा, दग छनी फतवाल, अवताल, कमोर, खोड सलालिया में तो बीएसएनल के नेटवर्क नहीं आ रहे हैं। न तो नेट चलता है और न ही किसी से बात हो पाती है, जिससे और आम जनता को काफी मुश्किल हो रही हैं। छात्रों का कहना है कि हमारे बार्डर क्षेत्र में नेटवर्क हो तो हमें भी सोशल मीडिया पर पूरी जानकारी हो। हम भी समय पर आनलाइन पढ़ाई कर सकें। हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मोबाइल कंपनियों को चाहिए कि वहां जल्द से जल्द नेटवर्क को बढ़ावा दें ताकि हमें भी देश और दुनिया की खबरें का पता चल सकें। दुकानदार बलवंत चौधरी (बबी) शाम चौधरी, सुनील कुमार, हैप्पी सिंह जमवाल, बिकी चौधरी, रिंकू चौधरी ने कहा कि हमें बीएसएनल का महीने का बिल ऐसे ही देना पड़ता है। हमारे क्षेत्र में टावर भी लगा है, लेकिन न तो फोन चलते हैं और न ही हमारी दुकानों पर इंटरनेट चलते हैं। काफी समय से हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। बीएसएनल के उच्च अधिकारियों से मांग है कि हमारे क्षेत्र में आकर देखें कि बीएसएनल की कितनी बुरी हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें