फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बने अरसा हो गया, तहसीलदार का पता नहीं

Fri, 12 Sep 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनियां को तहसील का दर्जा मिले काफी वक्त गुजर गया, लेकिन तहसील में तहसीलदार के बैठने का लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। नई प्रशासनिक इकाईयां गठित होने के बाद तहसीलदार को बैठाने के लिए तीन बार तारीख की घोषणा हुई, लेकिन किसी न किसी कारण मामला टल गया। बारिश और बाढ़ से पहले पाक गोलीबारी के कारण तारीख स्थगित करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


राजस्व विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार पटवार हलका अरनियां के चार, आदर्श गांव अला के तीन, जब्बोयाल के सात, चंगिया के सात, तरेबा के आठ, कूल कलां के चार, बहादुरपुर के चार, कठार के पांच, पिण्डी चाढ़का कलां के तीन व चक्क माजरा के सात गांवों सहित कुल दस पटवार हलकों के 52 गांवों को अरनियां तहसील में डाला गया है।

इसके अलावा तहसील में कुल कितनी पंचायतों के कितने गांव, आबादी व मतदाता हैं। इसकी सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है। नई तहसील के बारे में पूछे जाने पर नवनियुक्त तहसीलदार रामपाल शर्मा का कहना है कि अभी तक नई तारीख की घोषणा नहीं हुई है। फिर भी  लोगों की परेशानियों को देखते हुए जरूरी कार्यों को निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें