फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांदरबल में शिक्षकों का ट्रांसफर मेला 30 को

Fri, 29 Jan 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की ट्रांसफर की समस्या को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से जिला स्तर पर ट्रांसफर मेला लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत कश्मीर संभाग के जिला गांदरबल से की जा रही है।
विज्ञापन


हायर सेकेंडरी स्कूल गांदरबल में 30 जनवरी को ट्रांसफर मेला लगाया जा रहा है। इस ट्रांसफर मेले में शिक्षकों की ट्रांसफर से संबंधित समस्या को दूर किया जाएगा।

इस ट्रांसफर पालिसी के तहत अब प्रत्येक जिले में ट्रांसफर मेला लगेगा। इस मेले में एक स्कूल में दो वर्ष या फिर इससे अधिक समय तक नियुक्त होकर काम करने वाले टीचर, मास्टर, लेक्चरर ग्रेड के शिक्षक, पैरा टीचिंग स्टाफ हिस्सा लेकर लिखित आवेदन भर सकता है।
विज्ञापन


आवेदन मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक के आवेदन की जांच करेंगे और फिर शिक्षकों की ट्रांसफर की जाएगी।

गांदरबल के बाद जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी जिलों में यह ट्रांसफर मेला आयोजित होगा। इस तरह के मेले से शिक्षा निदेशकों के कार्यालयों में भी भीड़ कम होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें